धमतरी: जर्मनी के पर्यटक इको टूरिज्म देखने जबर्रा पहुँचे, पारंपरिक भोजन का लिया स्वाद
घने जंगल के बीच पहाड़ में ट्रेकिंग, कलकल बहती नदी के किनारे सैर, फुर्सत के पल बिताने ग्राम जबर्रा बढ़िया जगह है। जहां का विकास प्रशासन ने ईको टूरिज्म के रुप में किया है। जबर्रा न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि पूरी दुनिया के नक्शे में उभरा है। यहां पूर्व में कई देशों के पर्यटक पहुंच चुके है। जहाँ जर्मनी के दो पर्यटक भी पहुंचे थे।