बक्सर: बक्सर में मांगें अनसुनी होने पर समाहरणालय में आत्मदाह को पहुंचे जिप सदस्य डॉ राजीव यादव गिरफ्तार, बैठक में हंगामा
Buxar, Buxar | Jun 6, 2026 समाहरणालय परिसर में शनिवार को आयोजित जिला परिषद की सामान्य बैठक उस वक्त तनावपूर्ण हो गई जब नवानगर के जिला परिषद सदस्य डॉ राजीव यादव आत्मदाह के इरादे से बैठक स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने तुरंत उन्हें हिरासत में ले लिया। डॉ राजीव यादव का आरोप है कि वे कई महीनों से मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन कार्यपालक पदाधिकारी का उनकी समस्याओ पर ध्यान नहीं।