झांसी: मुरारी गांव में दो दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
Jhansi, Jhansi | Apr 11, 2026 मुरारी गांव में दो दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला ,परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया आपको बतादे झांसी के बबीना थाना क्षेत्र के मुरारी गांव में दो दिन से लापता 21 वर्षीय युवक सुरेंद्र अहिरवार का शव उसके खेत पर बने कुएं में मिला है। सुरेंद्र 8 अप्रैल को अपने दोस्त के यहां जाने की बात कहकर घर से निकला था। वह बिजौली में गारमेंट्स की दुकान चलाता था।