रायबरेली: हरचंदपुर थाने में साबला संस्था द्वारा महिलाओं को महिला हिंसा व लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ किया गया जागरूक
महिलाओं को जागरूक करने के दृष्टिकोण से हरचंदपुर थाने आज दिनांक 9 जनवरी दोपहर 3 बजे साबला संस्था की टीम के द्वारा, महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार हिंसा एवं लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ महिलाओं को जागरूक किया गया है। थाना क्षेत्र के चार ग्राम सभाओं से आई हुई 30 महिलाओं को उनके साथ साइबर अपराध व अन्य अपराध से संबंधित विभिन्न कानून के संबंध में भी जानकारी दी गई।