रायबरेली: जिले में मकर संक्रांति से पहले चाइनीस मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध को लेकर ASP संजीव कुमार सिन्हा ने जारी किया बयान
जिले में प्रतिबंधित,चाइनीस मांझे की बिक्री को लेकर,गुरुवार को,अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बयान जारी करते हुए बताया कि,आगामी मकर संक्रांति त्यौहार से पहले यहां छापेमारी करके प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।चाइनीस मांझे से होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर सुसंगत धाराओं में अभियोग भी पंजीकृत किया जा रहा है जिससे चाइनीज मांझे से दुर्घटना ना हो।