रायबरेली: छिबलामऊ की ठोकरी में महिला सशक्तिकरण अभियान के दौरान शहर कोतवाल ने लगाई जन चौपाल
9 जनवरी बृहस्पतिवार दोपहर 2 बजे एस पी के निर्देशन पर शहर कोतवाल के द्वारा जन चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम सभाओं की महिलाओं को बुलाकर उन्हें महिला सशक्तिकरण अभियान के बारे मे जानकारी दी गई। महिलाओं के साथ हो रहे अपराध या मारपीट से संबंधित मामलों मे इमरजेंसी नंबरों की भी जानकारी दी गई। जिसमें मुख्य रूप से 1090 व 112 नंबर पर फोन करने की जानकारी दी गई।