रायबरेली: कोतवाली नगर पुलिस ने दुष्कर्म के एक वांछित अभियुक्त को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा
कोतवाली नगर पुलिस ने गुरुवार को,थानाक्षेत्र से दुष्कर्म के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।अभियुक्त को थाना कार्यालय पर लाकर,अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि,अभियुक्त का नाम निक्की पुत्र जगदीश है जो,तकिया मैदानपुर थाना कोतवाली नगर का रहने वाला है। अभियुक्त पर थाने में रेप का मुकदमा दर्ज था।