खैरथल: खैरथल थाना पुलिस ने बड़ी चोरी का किया खुलासा, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
खैरथल पुलिस ने बड़ी चोरी का खुलासा कर दो शातिर चोर गिरफ्तार किए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह ने शनिवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि खैरतल कस्बे की जसोरिया कॉलोनी में बंद मकान में आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें नुकीली रोड से ताले तोड़कर करीब 1.30 लाख रुपए नगद सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए थे। चोरी का माल बरामदगी के प्रयास जारी है।