पुनपुन: पुनपुन में 1728 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
Punpun, Patna | Jun 29, 2026 मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो और पुनपुन थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर रविवार देर रात की गई छापेमारी में एक 6 चक्का डीसीएम ट्रक से 1728 लीटर विदेशी शराब बरामद कर जब्त की गई। मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। सोमवार सुबह 11 बजे पुनपुन पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही ह