पटना ग्रामीण: पटना: अटल पथ पर राजीव नगर के पास ई-रिक्शा और कार की टक्कर में दो लोग घायल
राजधानी पटना के अटल पथ पर राजीव नगर के पास सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे ई रिक्शा और कार के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में ई रिक्शा सवार दो लोग जख्मी हो गए जीने निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं टक्कर के बाद यातायात पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात थाना गांधी मैदान ले गए। इस दरम्यान 20 मिनट तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा।