रावतभाटा: टोलू का लुहारिया में कागजों में साफ हुआ नाला, धरातल पर गंदगी बरकरार, ग्रामीणों ने उठाए सवाल
विजय सिंह ने सोमवार दोपहर साढ़े 3 बजे बताया कि जावदा क्षेत्र की ग्राम पंचायत टोलू का लुहारिया में प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों द्वारा जनसुनवाई में नाले और नालियों की सफाई की शिकायत दर्ज करवाई गई थी लेकिन बिना किसी जमीनी कार्रवाई के शिकायत का ऑनलाइन निस्तारण कर दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में गंदगी और कीचड़ अब भी जस की तस ह