बांसवाड़ा: टामटिया सामरिया गांव में मारपीट के मामले में सदर थाने में किया गया केस दर्ज
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत टामटिया सामरिया गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह 9 :00 बजे मेरी जानकारी के अनुसार प्रार्थी कानजी पिता नागजी निवासी टामटिया सामरिया ने अपने साथ मारपीट करने को लेकर धुलजी, सीमा और भूरजी तीनों के खिलाफ सदर थाने में नामजद रिपोर्ट दी हे। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हे।