बिसौली: बिसौली नगर में रसोई गैस की भारी किल्लत, गैस एजेंसी पर लंबी कतारें
Bisauli, Budaun | Mar 12, 2026 बिसौली नगर में इन दिनों रसोई गैस की भारी किल्लत से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गैस एजेंसी पर सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी कई लोगों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है। एजेंसी पर बार-बार “सर्वर डाउन” होने की बात कही जा रही है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।