मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोरांव में नसबंदी कैंप का आयोजन किया गया। इसमें कुल 91 महिलाओं ने परिवार नियोजन के स्थायी उपाय के तौर पर नसबंदी करवाई। सीएचसी कोरांव के अधीक्षक डॉ. के.बी. सिंह ने बताया कि इस कैंप के आयोजन से पहले आशा, एएनएम और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा गांवों में महिलाओं को प्रेरित कर जागरूकता फैलाई गई थी।