जगदलपुर: बस्तर संभाग में बोनी ने पकड़ी रफ्तार, 40 हजार हेक्टेयर में हुई बुवाई
मानसून की पहली बारिश के साथ बस्तर संभाग में खरीफ फसल सीजन 2026 की बुवाई कार्य में तेजी आने लगी है। कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग के अनुसार संभाग में निर्धारित 09 लाख 16 हजार हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध अब तक लगभग 40 हजार हेक्टेयर से ज्यादा रकबा में खरीफ फसलों की बुवाई की जा चुकी है।