कालपी: कालपी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, हालत नाजुक होने पर उरई मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
Kalpi, Jalaun | Jun 8, 2026 कालपी क्षेत्र में रविवार देर रात 11 बजे एक सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। फतेहपुर जिले के ग्राम पोली निवासी 45 वर्षीय उमेश पुत्र छिद्दू बाइक से रैला गांव से कालपी की ओर जा रहे थे, तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया।