6 नवंबर को होने वाले पहले चरण के चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में बुधवार की संध्या 5 बजे मुंगेर डीआईजी राकेश कुमार शेखपुरा पहुंचे। जहां उन्होंने एसपी कार्यालय में बैठक कर सभी पुलिस अधिकारियों के साथ चुनाव की तैयारी का जायजा लिया। इसके बाद नवोदय विद्यालय में काउंटिंग हाल, स्ट्रांग रूम और डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया।