चकिया: पुरानाडीह में वन भूमि पर बसे लोगों को मिला पट्टा, योजनाओं का मिलेगा लाभ
चकिया पुरानाडीह ग्राम सभा में वन भूमि पर बसे लोगों को गुरुवार शाम 05 बजे जमीन का पट्टा मिलने से बड़ी राहत मिली है। ग्राम प्रधान ओम प्रकाश सिंह के अनुसार, अब ग्रामीणों को आवास, शौचालय समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।ग्राम प्रधान ओम प्रकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव की आधे से अधिक आबादी वन भूमि पर निवास कर रही थी।