भोगांव: नंदुलिया में धारदार वस्तु से सांड की मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम, एक युवक पर भाला मारने का आरोप
बेवर थाना क्षेत्र के नंदुलिया गांव में शुक्रवार दोपहर एक सांड की धारदार वस्तु के हमले से मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर टोडरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पशु चिकित्सकों से सांड के शव का पोस्टमार्टम कराया। बाद में शव को गांव में ही जेसीबी की मदद से दफना दिया गया।