बख्शी का तालाब: पांच घंटे से बिजली गुल, इटौंजा उपकेंद्र की लापरवाही से जनता परेशान
लखनऊ के इटौंजा विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में पिछले पांच घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि उपकेंद्र का फोन लगातार स्विच ऑफ बता रहा है, जबकि संबंधित जेई फोन उठाना जरूरी नहीं समझ रहे हैं। वहीं एसएसओ द्वारा पब्लिक व्हाट्सएप ग्रुप पर भी कोई अपडेट नहीं दिया जा रहा है।