आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान टीम ने बालागंज और बंगाली कॉलोनी क्षेत्र में दबिश दी। बालागंज में छापेमारी के दौरान 2 पेटी अवैध देशी शराब, 1 पेटी बीयर, 35 लीटर हाथ भट्टी शराब और करीब 2200 किलोग्राम महुआ लहन जब्त किया गया।