विदिशा नगर: बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं
मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा प्रदेशभर में संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अलग-अलग जोन और क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। शिविरों में ज्यादा बिजली बिल, मीटर खराबी, नए कनेक्शन, ओवरलोड समेत अन्य समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।