लोहरदगा: लोहरदगा बीएस कॉलेज स्टेडियम में सीटीसी येलो ने यूथ सेंटर को हराकर बी डिवीजन क्रिकेट लीग फाइनल जीता
लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बैजनाथ प्रसाद अग्रवाल बी डिवीजन क्रिकेट लीग का फाइनल मैच रविवार अपराह्न करीब 3:00 बजे बीएस कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जिसमें सीटीसी येलो ने यूथ सेंटर को 103 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीटीसी येलो ने निर्धारित 40 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाए।