कटनी ग्रामीण: पत्नी के घर न आने पर पति ने खाया जहर, हालत बिगड़ी, पौड़ी गांव की घटना, इलाज जारी
कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र के पौड़ी गांव में एक 30 वर्षीय युवक ने पत्नी के घर वापस न आने के कारण जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे युवक की हालत गंभीर हो गई इस घटना की सूचना जब परिजनों को लगी तो परिजन युवक को आनन फानन में इलाज के रीठी सरकारी अस्पताल लेकर आए जहां पर डॉक्टरों ने इलाज करना शुरू किया