तारापुर: महमदपुर में मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला मंच
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में महमदपुर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और गण लोग शामिल हुए. समझ में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद प्रतिनिधि कुणाल चौधरी व्यापार मंडल अध्यक्ष बिहारी लाल कुशवाहा और खैरा पंचायत की पूर्व सरपंच मीरा झा मौजूद रही.