ग्वालियर गिर्द: युवती से वाहन टकराने पर विवाद, युवक और उसकी मां के साथ मारपीट
थाटीपुर थाना क्षेत्र के अशोक कॉलोनी शमशान रोड पर एक युवती से मामूली गाड़ी टकराने को लेकर युवक की कहा सुनी हो गई।युवक अपने घर चला गया लेकिन उसके घर पहुंचते ही आधा दर्जन युवक उसके घर आ धमके और चित्रांश बिल्लू एवं अजय गुर्जर नाम के लोगों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर युवक और उसकी मां की बेरहमी से पिटाई की।