बेगूसराय: जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोदभराई कार्यक्रम आयोजित, गर्भवती महिलाएं हुईं शामिल
जिले के सभी आंगनबाड़ी केदो पर गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान दर्जनों गर्भवती महिला शामिल हुई. इस बात की जानकारी जनसंपर्क विभाग द्वारा शनिवार की शाम 5:00 बजे मिली. कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं को पोषण, स्वच्छता, नियमित स्वास्थ्य जांच के बारे में बिंदु बार जानकारी दी गई. इस मौके पर आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, आशा कार्यकर्ता मौजूद थी.