बेगूसराय: पूर्णिया सांसद पप्पू सिंह की गिरफ्तारी से नाराज़ जन अधिकार पार्टी ने बेगूसराय में बिहार सरकार के खिलाफ किया हंगामा
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी से नाराज जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज बेगूसराय में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का आरोप है कि देर रात जबरन उनकी गिरफ्तारी की गई।