बरेली: बरेली में रहस्यमयी हालत में 9वीं के छात्र की मौत, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
इज्जत नगर रेलवे कॉलोनी में उस वक्त सनसनी फैल गई जब 9वीं कक्षा के छात्र का शव खंडहर में लटका मिला। छात्र पिछले दो दिनों से घर से लापता था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कराई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि छात्र की हत्या कर उसे फांसी पर लटकाया गया है