महोबा: बिलरही गांव में जहरीला पदार्थ खाने से अधेड़ की मौत, हायर सेंटर ले जाते समय तोड़ा दम
Mahoba, Mahoba | Jun 9, 2026 50 वर्षीय लक्ष्मण पटेल ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के कारणों को लेकर परिजन कुछ भी बताने से बच रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।