बुढ़ार: धनपुरी में निकली भव्य हनुमान शोभा यात्रा, देर रात तक चला आयोजन
धनपुरी विलियस नंबर 1 स्थित काली मंदिर कमेटी द्वारा हनुमान मंदिर से भगवान हनुमान जी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जयकारों और भक्ति गीतों से माहौल गूंज उठा। जगह-जगह स्वागत कर प्रसाद वितरण भी किया गया। देर रात तक आयोजन चला , समिति के लोगों ने शुक्रवार सुबह 7 बजे प्रेस नोट में जानकारी दी है।