नगरी: नगरी में पिकअप वाहन से टकराने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात नगरी की ओर जा रही एक पिकअप वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे पीछे से आ रही बाइक सवार युवक उससे टकरा गया। हादसे में बाइक सवार संतु दर्रो निवासी दलदली गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल नगरी पहुँचाया गया। जहाँ हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।