गुना: नानाखेड़ी सरकारी खाद केंद्र पर खाद न मिलने से किसान परेशान, आधी रात से लाइन में लगे किसानों ने जताई नाराजगी <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
गुना जिले में किसानों को रवि फसलों के लिए पर्याप्त खाद नहीं मिल पा रहा है। नानाखेड़ी सरकारी केंद्र पर खाद लेने आए किसानों ने 14 नवंबर दोपहर को नाराजगी जताई। कहा, यूरिया खाद पर्याप्त नही मिल रहा। किसान रात 3:00 से कड़ाके की सर्दी में लाइन में लगते है। केंद्र पर लगी सूचना में असमंजस है। खाद होने पर भी वितरण नही कर रहे ऐसे आरोप लगाए, किसानों ने नाराजगी जताई।