शिवगंज: दो बच्चों संग कामेश्वर महादेव मंदिर पहुंची मादा भालू, श्रद्धालु हुए रोमांचित, वन विभाग ने जारी की चेतावनी
शिवगंज तहसील के प्रसिद्ध कामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बीती रात एक भालू अपने दो बच्चों के साथ विचरण करता दिखाई दिया। अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित मंदिर क्षेत्र में भालू परिवार को घूमते देख श्रद्धालुओं में पहले कौतूहल का माहौल बना, लेकिन कुछ ही देर बाद लोग संभावित खतरे को देखते हुए सतर्क हो गए। घटना के दौरान कई श्रद्धालुओं ने अपने मोबाइल फोन में भालू और