बसेड़ी: करंट की चपेट में आने से 3 वर्षीय मासूम की मौत, 3 बहनों के बीच माता-पिता का इकलौता बेटा था मृतक
नादनपुर थाना क्षेत्र के गांव पोहि में करंट की चपेट में आने से 3 वर्षीय मासूम बालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। जानकारी के अनुसार दिव्यांश पुत्र मोजी कुशवाह घर के आसपास खेल रहा था, तभी अचानक वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया। मासूम के करंट लगते ही परिजनों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल धौलपुर लेकर आये। जहां चिकित्सक