राजातालाब: गंगापुर में 2 करोड़ की विकास परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण
गंगापुर में 2 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण वाराणसी के नगर पंचायत गंगापुर कार्यालय परिसर में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे लगभग 2 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डा. सुनील पटेल रहे। इस दौरान उन्होंने फीता काटकर सड़क, नाली, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन किया