विदिशा नगर: देहदान एवं नेत्रदान के प्रति बढ़ रही जागरूकता के चलते अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज विदिशा में एक और पार्थिव शरीर का दान हुआ
विदिशा जिले में देहदान एवं नेत्रदान के प्रति बढ़ रही जागरूकता के चलते अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज विदिशा में बीते गुरुवार को एक और पार्थिव शरीर का दान संभव हुआ है। इसे मिलाकर अब तक 18 देह दान संपन्न हो चुके। ऐसा ही संकल्प हाजी बली तालाब के पास दुर्गा नगर में रहने वाले 81 वर्षीय जयंत पांचखेड़े ने बीते 4 जुलाई 2020 को शेरपुरा विदिशा स्थित सेवा घर आकर लिया था।