पोकरण: खेतोलाई गांव के पास पशु चारे से भरे ट्रैक्टर और पिकअप की हुई टक्कर, 2 लोग हुए घायल
ट्रैक्टर व पिकअप की हुई टक्कर में दो लोग हुए घायल प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को किया जोधपुर रेफर। शुक्रवार की रात्रि को जैसलमेर जोधपुर सड़क मार्ग पर खेतोलाई गांव के पास पशु चारे से भरी ट्रैक्टर की झाल व पिकअप की टक्कर हो गई। जिससे पिकअप सवार दो लोग घायल हो गए 108 ने घायलों को पोकरण जिला अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद शंकरलाल को जोधपुर भेजा।