सिवनी: विधायक दिनेश राय मुनमुन ने भाजपा पदाधिकारियों संग प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना
Seoni, Seoni | May 31, 2026 सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने रविवार को नागपुर रोड स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 134वें संस्करण को सुना। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने खेल, आम उत्पादन और नदियों के संरक्षण जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए।