चूरू: 24 लाख 84 हजार रुपये की साइबर ठगी में बैंक खाता किराए पर देने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
Churu, Churu | Jun 2, 2026 चूरू की साइबर थाना पुलिस ने 24 लाख 84 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए गए। साइबर थाना के डीएसपी विजय कुमार से मंगलवार शाम 4 बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार नवंबर 2024 में परिवादी शीशपालाराम के पास फेसबुक पर एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी।