सांगानेर: जयपुर के बजाज नगर थाना इलाके में अवैध हुक्का बार पर पुलिस ने छापा, संचालक गिरफ्तार, 10 हुक्के जब्त
जयपुर पूर्व जिले की बजाज नगर थाना पुलिस ने अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हुक्का बार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कैफे डिओना रेस्ट्रो पर बीती रात छापा मारा। वहीं पुलिस ने मौके से कैफे संचालक को गिरफ्तार कर 25 लोगों पर कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध हुक्का बारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन पर कार्रवाई की जायेगी।