ऊंचाहार: दौलतपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
ऊँचाहार क्षेत्र के दौलतपुर गाँव में गुरुवार की सुबह, उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गाँव निवासी हनुमान प्रसाद के बेटे हरिकेश ने संदिग्ध परिस्थितियों में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसका शव टीनशेड में लगी बल्ली में रस्सी के सहारे लटकता हुआ पाया गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।परिजनों में कोहराम मच गया।