दमोह: पथरिया रेलवे फाटक के पास स्कूल के बच्चों से भरा इलेक्ट्रिक ऑटो पलट गया, तीन घायल हुए
Damoh, Damoh | Dec 26, 2024 दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरिया रेलवे फाटक पर आज गुरुवार शाम 7 बजे अनियंत्रित होकर इलेक्ट्रिक ऑटो पलटने से दो स्कूलों बच्चों व ऑटो चालक को गंभीर हालात में 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक ऑटो चालक शराब के नशे में था। जिसकी वजह से अनियंत्रित होकर ऑटो दुर्घटना का शिकार हो गया।