मेदिनीनगर (डालटनगंज): चियांकी आदर्श पंचायत में हर रविवार हाट-बाजार लगेगा, बीडीओ और सीओ करेंगे उद्घाटन
मेदिनीनगर के चियांकी आदर्श पंचायत में अब हर रविवार को हाट-बाजार लगेगा। पंचायत क्षेत्र के चियांकी पार्क के बगल में यह बाजार शुरू होगा। इसका उद्घाटन 21 सितंबर, रविवार को सदर प्रखंड के बीडीओ जागो महतो और सीओ अमरदीप सिंह बल्होत्रा करेंगे।बाजार में फल, सब्जी, कपड़ा, मिठाई समेत कई दुकानदार अपनी दुकानें लगाएंगे। इसको लेकर हुई ग्रामसभा में पंचायत प्रतिनिधियों ने सर