अम्बाला: शहर के रेलवे स्टेशन पर मिला अज्ञात महिला का शव, चार घंटे बाद परिजन आए सामने
Ambala, Ambala | Apr 28, 2024 अंबाला शहर के रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर शहर के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इसके बाद इलाके में छानबीन शुरू कर दी। करीब चार घंटे के बाद मृतक महिला के परिजनों का पता चला और वह उसके शव को लेने शहर के सिविल अस्पताल पहुंचे हैं।