संदेश: सारीमपुर का लाल काल के गाल में समाया: नेवी ट्रेनिंग के दौरान विकास की मौत, मां-बाप का उजड़ा सहारा
संदेश प्रखंड अंतर्गत सारीपुर गांव का एक होनहार युवक भारतीय नौसेना में ट्रेनिंग के दौरान असमय काल के गाल में समा गया। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मिली जानकारी के अनुसार, सारीपुर निवासी पिंटू साव के पुत्र विकास कुमार करीब दो वर्ष पहले भारतीय नौसेना में चयनित हुए थे। वह पढ़ाई में काफी तेज-तर्रार और मेहनती