सांगानेर: वीर सैनिक स्व. लेफ्टिनेंट कर्नल राजवीर सिंह चौहान की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान एवं निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित
माँ भारती के वीर सपूत,भारतीय सेना से सेवानिवृत्त पायलट एवं केदारनाथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद स्वर्गीय लेफ्टिनेंट कर्नल राजवीर सिंह चौहान की पुण्यतिथि के अवसर पर शास्त्री नगर में विशाल रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर रक्तदान किया तथा नेत्र चिकित्सा सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।