शाहजहांपुर: नगर आयुक्त से मुलाकात न होने पर व्यापारी भड़के, नगर निगम में किया धरना
शाहजहांपुर। जनसमस्याओं को लेकर मंगलवार को नगर निगम पहुंचे व्यापारियों ने नगर आयुक्त और उप नगर आयुक्त के न मिलने पर तीखा आक्रोश जताया। व्यापारियों ने इसे अपना अपमान बताते हुए परिसर में ही धरना शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख मेयर अर्चना वर्मा ने व्यापारियों को अपने चेंबर में बुलाया। वार्ता के दौरान उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शहर की जर्जर सड़कों, आव