नानपारा: सतीजोर फल तोड़ने गई थीं चार बालिकाएं, तालाब में डूबकर चार बालिकाओं की मौत, गांव में पसरा मातम
नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सतीजोर का है।इलाके में स्थित तालाब में बेली फल लगा हुआ है। जिसे तोड़ने के लिए मंगलवार सुबह 10 बजे गांव निवासी महक (14) कालीन खान गई तो महक तालाब में डूबने लगी। इसी दौरान महक को बचाने के लिए सामिया (10) पुत्री इशरत, साइबा (10) पुत्री मेराज और सरिकुल खातून (13) मकबूल खां भी डूब गई।