कोंच: मुंडेरा गांव में करंट लगने से मीटर मिस्त्री की मौत, 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से हुआ हादसा
Konch, Gaya | May 9, 2026 कोंच प्रखंड क्षेत्र के परसावां पंचायत अंतर्गत रूपसपुर गांव निवासी संतोष कुमार (30 वर्ष), पिता शालिग्राम यादव की शनिवार सुबह करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना सुबह करीब 8:45 बजे मुंडेरा गांव के बधार में हुई।बताया जाता है कि संतोष कुमार बिजली विभाग में कॉन्ट्रैक्टर ठेकेदार के माध्यम से मीटर लगाने का कार्य करते थे।